Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने सोमवार को बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी, बीट ऑफिसर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने लंबित कांडों, थाना अभिलेखों और बीट स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

    उन्होंने थाना परिसर, हाजत एवं सिरिस्ता की स्वच्छता और रख-रखाव का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गणेश चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा एवं कर्मा पूजा को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अड्डेबाजी के खिलाफ लगातार अभियान चलाने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने पर जोर दिया।

    एसएसपी ने आमजनों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार समाधान करने तथा थाना आने वाले लोगों से शिष्ट एवं मित्रवत व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत
    Next Article सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    खोदावंदपुर में गणेश चतुर्थी, चौरचन और तीज पर्व को लेकर दिखा उत्साह का माहौल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.