जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो के श्रीकृष्णा उद्यान कॉम्प्लेक्स में 31 अगस्त को महिला को बंधक बनाकर लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तबस्सुम खातून, अभिषेक कुमार दास, राकेश बहादुर और समरेश पॉल शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 20 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि आरोपी जनगणना कर्मचारी बनकर महिला के घर पहुंचे थे और उसे बंधक बनाकर लूट की थी। राकेश बहादुर पर आर्म्स एक्ट समेत चार, अभिषेक पर एक और समरेश पर दो मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

