Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेज रफ्तार अपाची बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मेघौल में मातम
    Breaking News Headlines पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    तेज रफ्तार अपाची बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मेघौल में मातम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    तेज रफ्तार अपाची बाइक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेज रफ्तार अपाची बाइक हादसे का विवरण

    खोदावंदपुर/बेगूसराय। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मेघौल हाईस्कूल चौक के समीप बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच-55 किनारे रविवार की दोपहर तेज रफ्तार अपाची बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान की पक्की सीढ़ी से टकरा गयी।

    इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गयी।

    मृतक की पहचान मेघौल पंचायत के वार्ड तीन निवासी मुकेश सहनी के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गयी है।

    घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार अपनी अपाची बाइक से तेज गति से जा रहा था।

    इसी दौरान मेघौल हाईस्कूल चौक के समीप वह बाइक पर नियंत्रण खो बैठा।

    बाइक सड़क पार करते हुए विपरीत दिशा में चली गयी और मेघौल गांव निवासी ललित सिंह की दुकान की पक्की सीढ़ी से जा टकरायी।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल खोदावंदपुर पुलिस को दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खोदावंदपुर पहुंचाया।

    वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय रेफर कर दिया।

    हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद युवक की जान नहीं बच सकी।

    बताया जाता है कि हादसे से पहले राजेश कुमार और उसके एक मित्र के बीच बाइक से पहले घर पहुंचने को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही थी।

    चर्चा है कि दोनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे।

    इसी दौरान अपाची बाइक चला रहा राजेश कुमार अपना संतुलन खो बैठा और हादसे का शिकार हो गया।

    पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

    तेज रफ्तार अपाची बाइक
    तेज रफ्तार अपाची बाइक

    मृत्यु के बाद परिजन एंबुलेंस से शव को खोदावंदपुर थाना लेकर पहुंचे।

    इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बेगूसराय भेज दिया।

    पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त अपाची बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    इधर, जवान बेटे की असमय मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

    पूरे मेघौल गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा था राजेश

    मृतक राजेश कुमार अपने माता-पिता की संतानों में सबसे बड़ा था।

    वह दो भाइयों और पांच बहनों में सबसे बड़ा भाई था।

    जवान बेटे की मौत से मां मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बहन सुमन कुमारी, जानकी कुमारी, अंशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी और प्रियंका कुमारी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के विलाप से माहौल गमगीन बना हुआ है।

    पिता मुकेश सहनी और छोटे भाई राकेश कुमार की आंखों से भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार मृतक की दो बहनें सुमन कुमारी और जानकी कुमारी विवाहित हैं, जबकि परिवार के अन्य भाई-बहन अविवाहित हैं।

    परिवार के सबसे बड़े बेटे के अचानक चले जाने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

    वहीं खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    अधिक जानकारी के लिए बेगूसराय जिला आधिकारिक वेबसाइट देखें।

    तेज रफ्तार अपाची बाइक
    तेज रफ्तार अपाची बाइक
    अपाची बाइक बेगूसराय मेघौल राजेश कुमार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली हालत नाजुक

    Related Posts

    दिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली हालत नाजुक

    September 13, 2026

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    September 13, 2026

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेज रफ्तार अपाची बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मेघौल में मातम

    दिव्यांग युवक को अपराधियों ने मुंह में मारी गोली हालत नाजुक

    भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के बड़े भाई त्रिलोचन सिंह का निधन, शोक की लहर

    यूपी के देवरिया में पुलिस मुठभेड़ में दो हत्यारोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की गूंज: वाशिंगटन से इस्लामाबाद तक खलबली, जानें भारत की कूटनीतिक जीत

    ब्रिक्स में भारत का बढ़ता कद, ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ ने दिया वैश्विक नेतृत्व का संदेश

    पर्युषण महापर्व : आत्मशुद्धि से आत्मजागरण की ओर

    यूसीआईएल जादूगोड़ा माइंस की ठेका व्यवस्था पर सवाल, जांच की मांग

    अबुआ मित्र’ व्हाट्सऐप चैटबोट से आसान होगा जन शिकायतों का समाधान 15 सितंबर को उपायुक्त राजीव रंजन करेंगे सेवा का शुभारंभ, जारी होगा व्हाट्सऐप नंबर

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर कब्जा: ग्रामीणों की बैठक आज, विक्रेताओं को धमकी और कार्रवाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.