Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया आमडीह रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जयराम माझी के रूप में की गई है. शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने मृतक की पहचान जयराम माझी के रूप में की और इसकी सूचना रेलवे पुलिस तथा गम्हरिया थाना पुलिस को दी. भोमरा माझी के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर घटना सुबह करीब 7:05 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है. अनुमान है कि जयराम माझी सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गए होंगे और इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए. हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना की सूचना के बाद संबंधित पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है.

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई
    Next Article बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    Related Posts

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    September 12, 2026

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    September 12, 2026

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    डरहा में छह लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

    सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अजय कुमार बने खोदावंदपुर मंडल अध्यक्ष

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.