महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर, तीन महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के डिप्टी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुलजार सिंह एवं स्टेट डिप्टी चेयरमैन विजय सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने वाली तीन महिलाओं को सभी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रश्मि खनूजा को भी सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में बधाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ने का अवसर देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय पहल है। इस पहल के लिए इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय डायरेक्टर विपिन चौहान के प्रति सभी ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं समाजहित में कार्य करने को लेकर भी चर्चा की गई।

