व्हाट्सऐप पर मिलेगी पुलिस सेवा, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने शुरू किया ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए ‘JOHAR POLICE’ चैटबॉट सेवा शुरू की है। अब कई पुलिस सेवाओं और जरूरी जानकारियों के लिए लोगों को पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
व्हाट्सऐप पर 9471167577 नंबर पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चैटबॉट का उपयोग किया जा सकता है। इसके जरिए खोए मोबाइल, साइबर अपराध, ट्रैफिक व चालान, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चरित्र प्रमाण पत्र, पुलिस वेरिफिकेशन और शिकायत के स्टेटस की जानकारी मिल सकेगी।
इसके अलावा नजदीकी थाना, महिला सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिक सहायता तथा शिकायत, सुझाव और फीडबैक की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पुलिस ने जिलेवासियों से इस डिजिटल सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

