Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज
    झारखंड

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    nizamBy nizamSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जर्जर भवन ,सड़क से लेकर बदहाल अस्पताल तक – कर्मचारियों ने कहा, हमें चाहिए सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं*

    राष्ट्र संवाद जादूगोड़ा

    *जादूगोड़ा।* यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्लांट की जर्जर हालत से लेकर अस्पताल और कैंटीन की बदहाल व्यवस्था तक, हर मोर्चे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सोशल मीडिया पर #JusticeForWorkers #FixUCIL ट्रेंड कर रहा है।

     

    लोगों ने अपनी 6 बड़ी मांगें रखी हैं, और चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।

     

    *क्या हैं 6 बड़ी मांगें?*

     

    *1. महिलाओं के साथ उत्पीड़न बंद करो -* आरोप है कि कार्यस्थल पर महिला कर्मियों के साथ उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, इस पर तुरंत रोक लगे।

     

    *2. DGM पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर सवाल -* कर्मचारियों का आरोप है कि DGM पर्सनल द्वारा कर्मचारियों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही हैं और मनमानी की जा रही है। उनकी कार्यशैली की जांच की मांग।

     

    *3. चोरी की घटनाओं पर रोक लगाओ -* यूसील परिसर और कॉलोनी में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

     

    *4. कर्मियों की दुर्घटनाओं पर विराम लगे -* माइंस और प्लांट में लगातार हादसे हो रहे हैं। सुरक्षा मानकों और उपकरणों को लेकर कर्मियों में डर है।

     

    *5. बदहाल कैंटीन, अस्पताल और चिकित्सा सुविधा सुधारो -* ये सबसे बड़ा मुद्दा है। कैंटीन में खाने की गुणवत्ता खराब, अस्पताल में दवा-डॉक्टर की कमी, चिकित्सा सुविधा बदहाल। हाल में एक कर्मी के 20 साल के बेटे की मौत के बाद यह आक्रोश और बढ़ गया है।

     

    *6. साफ-सफाई पूरी तरह बदहाल, सुधारो -* पूरे परिसर में गंदगी का अंबार है। अस्पताल से लेकर प्लांट तक साफ-सफाई नहीं हो रही है, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ रहा है।

     

    स्थानीय कर्मचारियों ने कहा – *”हमारा अधिकार – सुरक्षा, सम्मान और सुविधाएं। यह सिर्फ सुविधाओं की लड़ाई नहीं, यह हमारे जीवन और सम्मान की लड़ाई है।”*

     

    कर्मचारियों ने मांग की है कि UCIL प्रबंधन और केंद्र सरकार इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करे और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करे। कर्मचारियों को कहना है कि जब से राकेश कुमार डीजीएम बने हैं विवाद काफी गहराता जा रहा है हर मोर्चे पर यूसिल फेल होती के रही है। लोगों को मूलभूत सुविधा भी नहीं मिल पा रही है चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है यूसीएल में रोटेशन पॉलिसी भी पूरी तरह से फेल हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    September 8, 2026

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    September 8, 2026

    63 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    बाल विवाह रोकथाम में पंचायत, समुदाय व प्रशासन मिलकर निभाएं जिम्मेदारी

    63 पासपोर्ट के साथ चार गिरफ्तार, विदेश में नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

    सवाल कारोबारी पर हैं, जवाब संघ के नाम से क्यों?

    डॉ. सत्यवान सौरभ: पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    60 हजार बच्चियों का छिना बचपन, अब बंगाल को जागना होगा

    एक लाख दो, दो लाख के नकली नोट लो! मुंबई में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश

    नूतनडीह में सरकारी जमीन की बिक्री का आरोप, सीओ ने की जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.