अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोरार गांव में अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुई जगेश्वर भुइयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 6 सितंबर की रात हुई थी। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
घटना को लेकर मृतक की पत्नी फुलमति देवी के लिखित आवेदन पर कटकमसांडी थाना में कांड की प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुख्यालय डीएसपी ज्ञान रंजन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डिबल बांध गांव के मंगरा कच्छप उर्फ गुमन कच्छप और रतन कुजूर को गिरफ्तार किया। दोनों कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

