- झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
जमशेदपुर। जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित द्वितीय झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 में बरिडीह स्थित स्टार टेबल टेनिस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्गों में कई पदक अपने नाम किए।
स्टार टेबल टेनिस के मृण्मय प्रधान ने पुरुष एकल वर्ग में उपविजेता (रनर्स-अप) का खिताब हासिल किया। वहीं वर्धन वशिष्ठ ने अंडर-13 बालक एकल में उपविजेता तथा अंडर-17 बालक एकल वर्ग में द्वितीय उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में स्मृति सिन्हा ने अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में द्वितीय उपविजेता का खिताब हासिल किया। पौमित चटर्जी ने अंडर-11 बालक एकल वर्ग में उपविजेता बनकर क्लब का गौरव बढ़ाया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर स्टार टेबल टेनिस के प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं खेलप्रेमियों ने खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्टार टेबल टेनिस की प्रतिभाओं ने जमशेदपुर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

