ब्रह्मर्षि विकास मंच की दो इकाइयों की समितियों का विस्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच की विद्यापति नगर एवं 10 नंबर बस्ती इकाइयों की बैठकों में कार्य समितियों का दूसरा विस्तार किया गया। विद्यापति नगर में प्रेम रंजन तिवारी अध्यक्ष, अभिमन्यु कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, उदयकांत महासचिव एवं मृत्युंजय शर्मा कार्यकारी महासचिव बनाए गए। वहीं 10 नंबर बस्ती में के. के. पाण्डेय अध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार कार्यकारी अध्यक्ष एवं अशोक तिवारी महासचिव नियुक्त हुए।
विद्यापति नगर इकाई में संरक्षक ए. के. राय एवं नवीन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रामाकांत शर्मा, अशोक मिश्रा एवं रुपेश मिश्रा तथा सचिव अखिलेश शर्मा, संतोष तिवारी एवं विकास कुमार बनाए गए। 10 नंबर बस्ती इकाई में संरक्षक नागेन्द्र सिंह, धरनीधर शर्मा, सुदामा तिवारी एवं त्रिभुवन कुंवर, उपाध्यक्ष नंद कुमार पाण्डेय, संजय कुमार पाण्डेय एवं नीरज कुमार, सचिव शेखर, जितेन्द्र सिंह एवं रत्नेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कुंदन दीक्षित तथा कार्यकारिणी सदस्य सतेंद्र कुमार सिंह, रत्नेश कुमार सिंह एवं मनोज कुमार को जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने संगठन की मजबूती और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष विजय नारायण, कार्यकारी महासचिव महेश तिवारी, ठाकुर गोपाल सिंह, राजेश भाई एवं विनोद शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

