जन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक का शव कुएं से बरामद, हत्या की आशंका
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पलामू। तरहसी थाना क्षेत्र के छेचानी गांव में जन्माष्टमी जुलूस में शामिल होने गए 25 वर्षीय चंदन कुमार साव का शव शनिवार देर रात कुएं से बरामद हुआ। परिजनों ने दोस्तों पर मारपीट के बाद हत्या कर शव कुएं में डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
बताया गया कि साउंड बॉक्स को लेकर विवाद के बाद चंदन लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या और हादसा, दोनों पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।

