जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 2200 छात्राओं को मिलेगी उपाधि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर की करीब 2200 छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं पहली बार विश्वविद्यालय की चार शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिलेगी। मेधावी छात्राओं को चांसलर मेडल और गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
कुलपति ने बताया कि एनईपी-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने वाला जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय झारखंड का पहला विश्वविद्यालय बना है। इसके अलावा नए स्टेट यूनिवर्सिटी एक्ट के अनुरूप विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन भी पूरा कर लिया गया है।

