Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े
    Breaking News Headlines

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र के उड़वारियां गांव में अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति को लेकर विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है. शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से नाराज करीब 400 विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्कूल का बहिष्कार किया. विद्यार्थियों का आरोप है कि आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक शिक्षण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने स्कूल परिसर से दूरी बनाकर अपना विरोध जताया.

    24 अगस्त को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था. उस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से शिक्षक की व्यवस्था करने का लिखित आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई थी. विद्यार्थियों और ग्रामीणों का कहना है कि आश्वासन के बाद भी अंग्रेजी विषय के शिक्षक की स्कूल में व्यवस्था नहीं होने से उनमें नाराजगी बढ़ती गई.

    शिक्षक की लगाई गई चुनाव ड्यूटी

    मामले में एक और पेच तब सामने आया, जब जिस शिक्षक को उड़वारियां स्कूल में शिक्षण व्यवस्था के लिए लगाए जाने की बात कही गई थी, उसकी 21 अगस्त से चुनाव ड्यूटी जिला नियंत्रण कक्ष में लगा दी गई. इसके चलते विद्यार्थियों को अपेक्षित शिक्षक उपलब्ध नहीं हो सका. ग्रामीणों ने इसे विद्यार्थियों के साथ किए गए आश्वासन के विपरीत बताते हुए नाराजगी जताई है.

    ग्रामीणों का आरोप है कि उड़वारियां स्कूल में अंग्रेजी विषय के शिक्षक का पद रिक्त है, लेकिन शिक्षक को अन्य स्थान पर डेपुटेशन अथवा शिक्षण व्यवस्था के तहत भेजे जाने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. इसी के विरोध में विद्यार्थियों ने स्कूल नहीं पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया. वहीं, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र नैनीवाल ने मामले में विभागीय कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है.

    मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने ये कहा

    जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिस शिक्षक को शिक्षण व्यवस्था के तहत शिवगंज लगाया गया था, उसका आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उड़वारियां स्कूल में अंग्रेजी शिक्षक का पद पूर्व में शिक्षक के प्रमोशन के कारण रिक्त हुआ था. बाद में अन्य स्थान से शिक्षक को शिक्षण व्यवस्था के तौर पर लगाया गया था, लेकिन अब उस व्यवस्था को निरस्त करते हुए शिक्षक को पुन: उड़वारियां की मूल पोस्ट पर लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है.

    मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अनुसार, विद्यार्थियों की मांग पूरी कर दी गई है और उनसे समझाइश के बाद मामला समाप्त कर दिया गया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद विद्यार्थियों का विरोध समाप्त होने की बात कही जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद
    Next Article झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, दक्षिण भारत से विशेषज्ञों को बुलाएगी सरकार

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.