राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सुमन चंद्र हालदार ने किया। इस दौरान केक काटकर वर्षगांठ की खुशी मनाई गई।
मौके पर फेडरेशन के प्रांतीय मुख्य प्रवक्ता ब्रज मोहन यादव ने कहा कि संगठन के वर्ष 2016 से लगातार संघर्ष के बाद 1 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की थी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। इसके लिए संगठन आगे भी कर्मचारियों के हित में संघर्ष करता रहेगा।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, करम सिंह मुंडा, कृष्णा दास

