राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
टाटा – कांड्रा मार्ग पर रापचा मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो व्यक्ति गंभीर रूपवादी घायल हो गए। घायलों में माणिक कपरी और बिदेश मंडल को गंभीर स्थिति में टीएमएच में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों की मदद की और उन्हें सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना मिलते ही संत कबीर सेवा संस्थान के जिला समन्वयक सह शिक्षक अमित कुमार ने तत्परता दिखाते हुए 100 नंबर पर डायल कर ग़म्हरिया थाना पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देने के बाद बेहतर इलाज के लिए टीएमएच भेज दिया गया। बताया गया कि दोनों घायलों का टीएमएच में इलाज चल रहा है। हालांकि सड़क हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

