Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला के भूमिजों की एकजुटता पर जोर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला के भूमिजों की एकजुटता पर जोर

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *सामाजिक समस्याओं के समाधान और सांस्कृतिक पहचान बचाने के लिए तीन माह की संयोजक मंडली बनी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    भूमिज समाज को बिखराव से निकालकर संगठित करने तथा उसकी सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए सरायकेला में पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में नरसिंहपुर आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में भूमिज समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एमपी सिंह सरदार ने की।

     

    बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अशिक्षा और आधुनिकता के प्रभाव के कारण समाज की नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से दूर हो रही है। भूमिज समाज की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था और अधिकारों की जानकारी का भी व्यापक अभाव है। संगठन की कमी के कारण सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास कमजोर हुए हैं।

     

    कहा गया कि सरायकेला के भूमिज समाज को अन्य क्षेत्रों के समाज से भी बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। सामाजिक आंदोलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से समाज की पहचान को मजबूत किया जा सकता है।

    संयोजक मंडली में विद्या सरदार (नरसिंहपुर), अभिमन्यु सरदार (साहेबगंज), गणेश सरदार (रंगाडीह), गोविंद सरदार (महलीमुरूम), विष्णु सिंह सरदार, एमपी सरदार (पदमपुर), रामू सरदार (कदमडीह), शंकर सरदार तथा गरबा सरदार (रांगाडीह) को सर्वसम्मति से तीन माह के लिए मनोनीत किया गया।

     

    बैठक में भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के अध्यक्ष पागा सरदार तथा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष कालीचरण सरदार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया। झारखंड ट्राइबल भूमिज काउंसिल के सचिव युधिष्ठिर सरदार और झारखंड आंदोलनकारी धनपति सरदार की देखरेख में सरायकेला अनुमंडल स्तर की संयोजक मंडली गठित की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में
    Next Article टाटा स्टील के सांगठनिक संरचना में बदलाव

    Related Posts

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल!

    September 1, 2026

    टाटा-सरायकेला रोड पर गाड़ियां और पब्लिक हुई हलकाल्न

    September 1, 2026

    टाटा स्टील के सांगठनिक संरचना में बदलाव

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल!

    टाटा-सरायकेला रोड पर गाड़ियां और पब्लिक हुई हलकाल्न

    टाटा स्टील के सांगठनिक संरचना में बदलाव

    सरायकेला के भूमिजों की एकजुटता पर जोर

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.