राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस ने बिष्टूपुर में फूंका केंद्र सरकार का पुतला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को बिष्टूपुर सिग्नल चौक पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर राहुल गांधी के बयान पर एफआईआर दर्ज करना राजनीतिक कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने भाजपा सरकार पर हर मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता महंगाई समेत विभिन्न समस्याओं से परेशान है। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने किया। मौके पर रियाजुद्दीन खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्र, रईस रिजवी छब्बन, जगदीश नारायण चौबे, मनोज सिंह, उदय कुमार सिंह, नलिनी सिन्हा, अतुल गुप्ता, अरुण सिंह, आशुतोष सिंह, अमित श्रीवास्तव, शिल्पी चक्रवर्ती, अंसार खान, बबलू नौशाद, शाहिद इकबाल, शमशेर आलम, अंकुश बनर्जी, तनवीर खान, मुन्ना मिश्र, दीपक यादव, गुरदीप सिंह सोहल, रंजन सिंह, अली रजा खान, राजीव मिश्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

