दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : शहर की मंदीप कौर ने दिल्ली में आयोजित भव्य फैशन शो में ‘ब्रांड मास्टर’ के रूप में शामिल होकर जमशेदपुर का नाम रोशन किया। प्रसिद्ध सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु जैज़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में देश-विदेश के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मंदीप वर्ष 2025 में ‘मिस ग्लैम’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। लगातार दूसरे वर्ष बड़े फैशन मंच से जुड़ना उनकी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है। मंदीप ने आयोजन समिति और रितु जैज़ का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मंच महिलाओं को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं। उनकी सफलता पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

