शिविर में 123 लोगो ने किया रक्तदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। राजनगर प्रखंड के जाम्बनी गांव में जे एल के एम की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें कुल 123 लोगों ने रक्तदान किया. रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं तथा आयोजक को प्रोत्साहित करने पहुँचे समाजसेवी सुनील कुमार दे ने कहा रक्तदान महादान है, इसका कोई विकल्प नहीं. सुदूर गांव जाम्बानी गांव में सफल रक्तदान शिविर सफल करके एक इतिहास रचा गया. रक्तदान शिविर में पुरुष तथा महिलाओ के अंदर रक्तदान करने के लिए काफ़ी उत्साह और उमंग देखा गया. रक्तदान शिविर को सफल बनाने में जे, एल, के, एम के कार्यकर्त्ता के अलावे बिभिषण महतो, लखिन्दर महतो, पूजा महतो, शैलेन्द्र महतो, राजेश महतो के अलावे वी बी डी ए और ब्लड बैंक का कर्मचारीयो का भी योगदान रहा.

