Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार
    Breaking News Business Headlines अपराध उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2026Updated:August 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : कदमा विजया हेरिटेज फेज-6 निवासी होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को कानपुर से गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे ट्रेस कर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे जमशेदपुर लेकर पहुंची, जहां वरीय पुलिस पदाधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में हत्याकांड की साजिश, शूटरों और हत्या के कारणों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

    मोबाइल लोकेशन ने खोला गिरफ्तारी का रास्ता

    पुलिस अनुसंधान में अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसकी गतिविधियों को ट्रेस किया और कानपुर में उसकी गिरफ्तारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में सिंटू सहयोग कर रहा है। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस उसे घटनास्थल पर ले जाकर भी जांच कर सकती है।

    सिंटू सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में फायरिंग, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। जमशेदपुर पुलिस ने उसे पूर्व में तड़ीपार भी किया था। इसके बाद वह कपाली क्षेत्र में रहकर अपना गिरोह संचालित कर रहा था।

    जमीन कारोबार में सक्रिय था सिंटू, गिरोह से भी जुड़े तार

    सूत्रों के अनुसार, जेल से छूटने के बाद सिंटू सिंह हाईवे के किनारे के अलावा चांडिल, कपाली और एमजीएम थाना क्षेत्र में जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि जेल से बाहर आने के बाद उसने अखिलेश सिंह गिरोह से भी हाथ मिला लिया था।

    इससे पहले सिंटू सिंह मानगो के अपराधी गुड्डू पांडेय के गिरोह से जुड़ा था। बाद में गणेश सिंह को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद सिंटू सिंह द्वारा गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग किए जाने की बात भी सामने आई थी।

    हत्या से पहले एक सप्ताह तक निखार की रेकी

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि निखार सबलोक की हत्या से करीब एक सप्ताह पहले से उनकी गतिविधियों की रेकी की जा रही थी। रेकी के लिए अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने मानगो डिमना रोड निवासी विश्वनाथ से लाल रंग की एक कार खरीदी थी। इसी कार का इस्तेमाल रेकी में किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है।

    वहीं, मामले में सोनारी के कारोबारी अशोक सिंह राघव को शनिवार को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। चांडिल थाना में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस पूरे मामले में उससे भी पूछताछ कर रही है।

    24 अगस्त को होटल के बाहर गोलियों से भून दिया गया था निखार को

    गौरतलब है कि 24 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे होटल कारोबारी निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घर से निकलने के बाद वह चांडिल थाना क्षेत्र स्थित होटल टेंथ माइल स्टोन पहुंचे थे। वहां चांडिल निवासी सुखलाल पहाड़िया और उनके साथी मनमन सिंह व गुरुचरण सिंह के साथ जमीन के संबंध में बातचीत करनी थी। संबंधित जमीन होटल के पास ही स्थित बतायी गयी है।

    पुलिस के अनुसार, हमलावर पहले से होटल पहुंचकर निखार का इंतजार कर रहे थे। दोस्तों से बातचीत करने के बाद जैसे ही निखार होटल से बाहर निकले, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। निखार को करीब 11 गोलियां लगीं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस हत्या की पूरी साजिश, शूटरों की भूमिका और हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा करने में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजाम्बनी गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन

    Related Posts

    जाम्बनी गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन

    August 30, 2026

    लगातार सवालों के घेरे में यूसील अस्पताल, अब 22 दिन में 22 लाख के बिल पर हंगामा!

    August 30, 2026

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    August 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू कानपुर से गिरफ्तार

    जाम्बनी गांव में पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन

    लगातार सवालों के घेरे में यूसील अस्पताल, अब 22 दिन में 22 लाख के बिल पर हंगामा!

    गोलमुरी चौक पर जनसुरक्षा को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने उठाया कदम

    परिसीमन में ST आरक्षित सीटें घटाने का विरोध, आदिवासी अधिकारों की रक्षा का संकल्प

    गोलमुरी में सड़क सुरक्षा को लेकर आंदोलन, डिवाइडर पूरा कराने की मांग पर तीसरे दिन भी भूख हड़ताल

    कांग्रेस DPAC की बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    जमशेदपुर में केरल समाजम ने मनाया ओणम उत्सव, लोगों को दी शुभकामनाएं

    लोकतंत्र की हत्या करने वाली राज्य सरकार के खिलाफ आजसू करेगी पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल कमेटी का भाजपा ने किया विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.