Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    News DeskBy News DeskAugust 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. जैन ने शुक्रवार को चांडिल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वे गार्डनरीच, कोलकाता से सैलून द्वारा शाम करीब चार बजे चांडिल पहुंचे। करीब 40 मिनट तक चले निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    महाप्रबंधक ने स्टेशन के फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, प्लेटफार्म संख्या एक, दो, तीन और चार की साफ-सफाई एवं यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा स्टेशन प्रबंधक कार्यालय, स्टेशन पैनल, परिचालन व्यवस्था, प्लेटफार्म की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और स्टेशन परिसर में स्वच्छता की भी जानकारी ली। उन्होंने यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्टेशन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

    निरीक्षण के दौरान समाजसेवी अरुण बागड़िया ने महाप्रबंधक का ध्यान प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट की समस्या की ओर आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि बिजली कटने के दौरान लिफ्ट बंद हो जाने से यात्रियों के अंदर फंसने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने लिफ्ट को निर्बाध बिजली आपूर्ति से जोड़ने की मांग की। महाप्रबंधक ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

    मौके पर स्टेशन प्रबंधक विष्णु तांती, रेलवे सुरक्षा प्रभारी समेत रेलवे के अधिकारी-पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*
    Next Article बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    Related Posts

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    August 21, 2026

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    August 21, 2026

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    August 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंधन बैंक ने मनाया स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने का जश्न

    चांडिल स्टेशन का रेलवे महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, लिफ्ट की समस्या पर दिया आश्वासन

    गुम मोबाइल लौटे तो चेहरों पर लौटी मुस्कान*

    गिरिडीह में छात्रों की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, बोले- ‘झारखंड में चल रहा गुंडा राज’

    छोटा गम्हरिया में आयोजित श्रावणी मेला का विरोध, एसडीओ से तत्काल बंद कराने की मांग

    कांड्रा-चांडिल मार्ग पर तत्काल प्रभाव से यातायात बंद करने का निर्देश, वैकल्पिक मार्ग से होगा परिचालन

    कोबरा दंश से बालिका सुरक्षित, समय पर इलाज से बची जान

    बैंकिंग योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

    जनता दरबार में पहुंचीं जमीन, सड़क और आवास से जुड़ी फरियादें*

    लिस और प्रशासन की छापेमारी में जब्त हुआ 5000 सीएफटी बालू*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.