राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल बाजार स्थित डैम रोड के बंधन बैंक शाखा में शुक्रवार को बैंक की स्थापना के 11 वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक निशांत सिंह ने महिला ग्राहकों के हाथों केक कटवाकर बैंक की 11वीं वर्षगांठ की खुशी मनाई। इस दौरान ग्राहकों और बैंक कर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
शाखा प्रबंधक निशांत सिंह ने कहा कि बैंक लगातार ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बैंक की विभिन्न लाभकारी योजनाओं, महिला ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली विशेष सुविधाओं तथा अधिकतम ब्याज समेत अन्य सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से बैंक की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
मौके पर परमानंद मोदक, गप्पू जालान, समाजसेवी अरुण बागड़िया, जितेंद्र सिंह, सुलेखा बगड़िया, आशा मुनका, वंदना मुनका समेत कई ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

