26वीं भजन संध्या के लिए प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को निमंत्रण
हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी, एसएसपी सहित वरीय अधिकारियों से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सावन की अंतिम सोमवारी 24 अगस्त को आयोजित होने वाली 26वीं भजन संध्या के लिए उपायुक्त राजीव रंजन, वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, एसडीओ धालभूम ए.के. मिश्रा, एसपी सिटी ललित मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की संभावित सहभागिता को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग का आग्रह किया। संघ ने बताया कि पिछले 26 वर्षों से सावन की अंतिम सोमवारी पर भजन संध्या का आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना से किया जा रहा है।

इस वर्ष भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी एवं उनकी टीम भजनों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। संघ ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की।
प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले, संरक्षक राकेश्वर पांडेय व बृजभूषण सिंह, अध्यक्ष सुखविंदर सिंह निक्कू, पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह जोगी व राजू मारवाह, वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश राय, महेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, पशुपतिनाथ पांडे, अखिलेश पांडेय, बिपिन शुक्ला, जुगून पांडेय, गोपी कुमार, संदीप सिंह, चुन्नू वर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

