विश्व फोटोग्राफी दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में फोटोग्राफी वॉक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची के जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को फोटोग्राफी वॉक का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को फोटो कंपोजिशन, प्रकाश-छाया, कैमरा एंगल, फ्रेमिंग और सही क्षण को कैद करने जैसी तकनीकों की जानकारी दी गई।
विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने की कला नहीं, बल्कि किसी घटना, भावना और कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का माध्यम है। कार्यक्रम सैयद साजिद परवेज़ की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें शहज़ेब परवेज़, तासीर शाहिद, शाज़िया परवीन सहित विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

