Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे अप्पू तिवारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे अप्पू तिवारी

    News DeskBy News DeskAugust 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे अप्पू तिवारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। गोलमुरी में सड़क किनारे बड़े वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क पर बने गड्ढों और बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 48 घंटे में प्रभावी कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो दोपहर 12 बजे से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
    अप्पू तिवारी ने कहा कि भारी वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से सड़क की चौड़ाई कम हो रही है, जबकि गड्ढों और खराब सड़क के कारण दोपहिया चालकों, पैदल यात्रियों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। रात में बिना पर्याप्त रिफ्लेक्टर और संकेतक के खड़े भारी वाहन स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
    उन्होंने प्रशासन से नो-पार्किंग जोन चिन्हित करने, भारी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था, सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, दुर्घटना संभावित स्थानों पर बैरिकेडिंग, रोड साइन, रिफ्लेक्टर और स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। साथ ही पीक आवर में विशेष यातायात निगरानी, अवैध पार्किंग पर चालान व टोइंग तथा ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर स्थायी समाधान की मांग की।
    अप्पू तिवारी ने कहा कि प्रस्तावित आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के विरोध में नहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए होगा। उन्होंने प्रशासन से समय रहते कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने की अपील की।

    गोलमुरी की बदहाल यातायात व्यवस्था पर 48 घंटे का अल्टीमेटम मांगें नहीं मानीं तो भूख हड़ताल करेंगे अप्पू तिवारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्योहारों से पहले रसोई का बजट बिगड़ा: एक महीने में ₹17 महंगी हुई चीनी, ₹68 प्रति किलो तक पहुंचे भाव; ₹80 पार जाने की आशंका
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    Related Posts

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    October 9, 2026

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    October 9, 2026

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Sisal App Casino Catalogo Giochi Per Scoperta Rapida

    सुनील सिंह के निधन से सरयू राय दुखी, बाल मेला से जुड़ी यादें कीं साझा

    जमशेदपुर में ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ बनेगा 11 सदस्यीय संगठन, मनोज सिंह संभालेंगे कमान

    गोपबंधु विद्यापीठ में रतन टाटा की पुण्यतिथि मनाई गई, प्राचार्य संजीव कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों क

    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी से बचें, कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं: आनंद मणि त्रिपाठी

    मानगो पुल पर दो घंटे से महाजाम, एंबुलेंस भी फंसी

    एक्सएलआरआई में 13वां डॉ. वर्गीज कुरियन स्मृति व्याख्यान आयोजित

    केनरा बैंक डकैती के पांच अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम, पुलिस ने जारी किया वीडियो

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.