राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
जेवियर स्कूल, गम्हरिया की ओर से 15 वर्षों की शैक्षणिक एवं समग्र उत्कृष्टता के उपलक्ष्य में “क्रिस्टल जुबली सेलिब्रेशन–15 इयर्स ऑफ एक्सीलेंस” का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर जमशेदपुर प्रांत के जेसुइट विद्यालयों के लिए अंतर विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले के 11 जेसुइट विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में अंडर-14 बालक वर्ग में जेवियर स्कूल गम्हरिया की टीम विजेता रही जबकि संत जेवियर स्कूल, डोलाबानी की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में संत थॉमस स्कूल विजेता और लोयोला स्कूल, रेरुआ उपविजेता रही। इसी प्रकार, अंडर-19 बालक वर्ग में विजेता संत थॉमस स्कूल विजेता और ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया उपविजेता बनी। विद्यालय के प्रधानाचार्य और एक्सआईटीई कॉलेज के प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि विभिन्न जेसुइट विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच भाईचारे, टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है। प्रधानाचार्य फादर सेबेस्टियन पुथेनपुरा, एस.जे. ने सभी संबंधित जेसुइट विद्यालयों से इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में खेल प्रशिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी और तूलिका धारा काले का अहम योगदान रहा।

