Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा

    नील सरोवर की सफाई, सड़कों की मरम्मत और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने पर बनी सहमति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के आग्रह पर सोमवार को टाटा स्टील यूआईएसएल और जनता दल (यूनाइटेड) की संयुक्त टीम ने कदमा के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान लंबे समय से लंबित विकास एवं जनसुविधा से जुड़े कार्यों का स्थल निरीक्षण कर उन्हें शीघ्र पूरा कराने पर सहमति बनी।

    टीम ने उलीयान, भाटिया बस्ती, रामनगर चौक, भाटिया पार्क, मरीन ड्राइव और शास्त्रीनगर समेत पांच प्रमुख क्षेत्रों का दौरा किया। तय किया गया कि नाना-नानी पार्क का मरम्मतीकरण एवं सौंदर्यीकरण, नील सरोवर की सफाई व हेजिंग तथा चंडी बाबा मंदिर से सती घाट तक पुराने ड्रेन का मरम्मतीकरण कराया जाएगा।

    इसके अलावा शास्त्रीनगर से भाटिया पार्क तक खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और आवश्यकता के अनुसार नई लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया। भाटिया पार्क से मरीन ड्राइव होते हुए रामनगर हाड़गोदाम तक भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाई जाएंगी।

    रामनगर सात नंबर रोड स्थित ड्रेन की सफाई और मरम्मतीकरण, रामनगर चौक की सड़क की मरम्मत तथा वहां यूरीनल निर्माण पर भी सहमति बनी। वहीं, साकची स्थित डायमंड शोरूम के पीछे सूख चुके पेड़ को हटाने का निर्णय लिया गया।

    गौरतलब है कि 6 अगस्त को सरयू राय के निर्देश पर जदयू प्रतिनिधिमंडल ने टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय महाप्रबंधक आर.के. सिंह से मुलाकात कर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को पूरा कराने की मांग की थी। इसके बाद कंपनी की टीम द्वारा संयुक्त स्थल निरीक्षण का निर्णय लिया गया था। सोमवार का दौरा इसी पहल की अगली कड़ी रहा।

    भ्रमण के दौरान टाटा स्टील यूआईएसएल के सिविल विभाग से दुर्गादास मंडल और रणजीत कुमार, पब्लिक हेल्थ से डॉ. आलोक कुमार, हार्टीकल्चर विभाग से शिवेंद्र कुमार समेत बिजली, स्वच्छता एवं पेयजल विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जदयू की ओर से सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, रविशंकर सिंह, शेषनाथ पाठक, दिनेश कुमार, देव कुमार, लक्ष्मण ठाकुर, विनोद सिंह, उषा यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

    मंगलवार को संयुक्त टीम सोनारी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भी दौरा करेगी।

    कदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद
    Next Article छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले

    Related Posts

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    August 17, 2026

    बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया

    August 17, 2026

    आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने तृतीय सोमवारी को महाभोग का किया आयोजन, हजारों लोगों के साथ शहर के कई गणमान्यजन हुए शामिल

    बोलानी-सरस्वती शिशू विद्या मंदिर विद्यालय मे स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया

    आजादी के 80 साल बाद गंभीरकोचा-जोजोगोड़ा में बनेगी पक्की सड़क, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    बोर्ड बैठक पूर्व वर्तमान पार्षदों के साथ मेयर सुधा गुप्ता ने की बैठक

    *आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग व मुद्रा प्रणाली पर दिया प्रशिक्षण*

    सरयू राय से मिलीं एमएलसी डॉ. भारती मेहता

    छोटा गम्हरिया के विश्वकर्मा कॉलोनी में जलजमाव से लोगो को हो रही परेशानी

    डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर डॉ. जटा शंकर पांडेय ने दी बधाई

    पुष्पराज वेल्थ मैनेजमेंट ने 26 विजेताओं को किया सम्मानित

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी की आमसभा सम्पन्न, मोहन ठाकुर लगातार चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.