अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा महानगर कार्यालय, साकची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में वाजपेयी के योगदान, सादगीपूर्ण राजनीतिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

