Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पोटका प्रखंड के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर आदिवासी विभूतियों को नमन किया गया। हाता चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पूर्व विधायक मेनका सरदार ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने राहगीरों के बीच चना का वितरण भी किया।

    मौके पर ग्राम प्रधान अजीत सरदार, रतन सोनकर एवं विभीषण सिंह भूमिज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आदिवासी भूमिज मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी मुख्य शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष भीम सेन सरदार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आदिवासी समाज के महान विभूतियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आदिवासी समाज के उठान के बारे विचार विमर्श किया गया। मौके पर शाखा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सरदार, मुखिया सुखलाल सरदार, पूर्व मुखिया उपेंद्र नाथ सरदार, ग्राम प्रधान अजीत सरदार, बलदेव सरदार, माहेन सरदार, सुभाष सरदार, श्री कांट सरदार आदि उपस्थित थे। क्षेत्र के अन्य नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए किए गए योगदान को याद किया।
    इस अवसर पर लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता और जागरूकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमक्का में सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान का रक्षा समझौता: नए सुरक्षा समीकरण का संकेत
    Next Article योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    Related Posts

    लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र

    September 29, 2026

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क

    September 29, 2026

    कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र

    समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई क

    कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान

    दिनकर जयंती पर कविता पाठ में बेहतर प्रदर्शन, छात्रा शशिभा जिला स्तर पर सम्मानित

    ऋषि सारंगी को मिली जान से मारने की धमकी!

    जमशेदपुर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था पर CAIT चिंतित, मुख्यमंत्री से 7 तत्काल कदम उठाने की मांग

    डांटम में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

    ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

    अधिवक्ता अनुराधा चौधरी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया 

    जिस थाप पर झूमता है झारखंड, उसे मिली पहचान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.