राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
सनराइज एनक्लेव परिवार गम्हरिया की ओर से पावन श्रावण मास के अवसर पर रुद्राभिषेक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पांच पवित्र नदियों के जल से सर्वप्रथम गौरी गणेश की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की गई।
तत्पश्चात रुद्राभिषेक महायज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। इस अनुष्ठान में आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ की समाप्ति के बाद दोपहर में महाआरती की गई। संध्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर अनुष्ठान का समापन हुआ। इसके आयोजन में समाजसेवी सूरज भदानी, सतीश कुमार चतुर्वेदी, विकास बनर्जी, मीरा तिवारी, सोमेन चक्रवर्ती, तपन उपाध्याय, दिवाकर मिश्रा, श्रीप्रकाश भुवना आदि का प्रमुख योगदान रहा।

