DIU की टीम और स्थानीय पुलिस की छापेमारी में एक फर्जी अधिकारी गिरफ्तार, दो लग्जरी गाड़ियां समेत लाखों के सामान जब्त
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बिहार के खगड़िया के जमालपुर बाजार में मनीष गुप्ता के मकान में DIU की टीम और स्थानीय पुलिस ने छापेमारी की है। घंटों चले छापेमारी में टीम ने भारत सरकार लिखे दो लग्जरी वाहनों सहित लाखों के सामान को जब्त किया है। वहीं पूछताछ के दौरान मौके से एक फर्जी अधिकारी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से टेस्ला की ड्राइवर लेस कार और एक SUV गाड़ी मिली है।आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। वहीं तलाशी में लैपटॉप, कई एटीएम कार्ड, एक मूर्ति और कई संदिग्ध सामान बरामद हुआ है।सभी बरामद वस्तुओं को जांच के लिए टीम ने जब्त कर लिया है।

सूत्रों की माने तो मनीष गुप्ता कभी अपने को आईएएस अधिकारी बताता तो कभी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का एजेंट। वहीं पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और मामले की सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं टीम जब्त वाहनों के दस्तावेज, स्वामित्व और सरकारी पहचान के कथित दुरुपयोग की जांच कर रही है। वहीं दोपहर से देर रात तक चली छापेमारी में पुलिस ने कई सामानों को जब्त किया है।जिसे गोगरी थाना लाया गया है। वहीं गोगरी एसडीपीओ ने बताया कि खगड़िया एसपी के निर्देश पर DIU की टीम ने घर को खंगाला है। फिलहाल पुलिस की टीम जब्त समानों और मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

