12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता संतोष सिन्हा
दुमका। जिला उद्योग केंद्र परिसर स्थित झारक्राफ्ट क्षेत्रीय कार्यालय में शुक्रवार को झारखंड सिल्क टेक्सटाइल एंड हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में 12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने कहा कि दुमका हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प की समृद्ध परंपरा वाला क्षेत्र है। बुनकरों को बेहतर बाजार, आधुनिक डिजाइन, प्रशिक्षण और ई-मार्केटिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि इकरारूल हसन ने हस्तकरघा को देश की सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए बुनकरों, विशेषकर महिला एवं अल्पसंख्यक कारीगरों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में हस्तकरघा उत्पादों के विपणन, डिजाइन नवाचार एवं कौशल विकास पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में बुनकर, शिल्पकार एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

