Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी
    Breaking News Headlines

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनसीआर साइबर ठगी

     

    नोएडा (उत्तर प्रदेश),  (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें पीड़ितों से कुल मिलाकर दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    अधिकारी के अनुसार, अधिकांश मामलों में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया। इसके अलावा, मोबाइल फोन अपडेट कराने, बैंक केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) की प्रक्रिया पूरी कराने तथा क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर भी लोगों से ठगी की गई।

    पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक साइबर अपराध से जुड़े 30 मामले दर्ज किए गए।

    उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी मामलों में पीड़ितों से कुल दो करोड़ 15 लाख 58 हजार रुपये की ठगी की गई है।’’

    गोयल ने बताया कि सभी शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए गए हैं और उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत
    Next Article फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    Related Posts

    सिमरिया से राष्ट्रीय क्षितिज तक : दिनकर की विरासत

    September 23, 2026

    सिंहभूम चैम्बर ने शहर की कानून-व्यवस्था, यातायात एवं नागरिक सुरक्षा को लेकर एसएसपी को सौंपे महत्वपूर

    September 23, 2026

    टिनप्लेट प्रोजेक्ट पर अब सबसे बड़ा सवाल चूक तकनीकी थी या डेडलाइन का दबाव?

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को 

    बारिश के बीच करम विसर्जन जुलूस, मांदर की थाप पर थिरके युवा

    उलीडीह में डॉ. जटाशंकर पांडेय का भव्य स्वागत

    रामचंद्र उरांव पंचतत्व में हुए विलीन, अंतिम संस्कार बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.