Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं
    Breaking News Business Headlines

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नयी दिल्ली,  (भाषा) आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी में जुटे डिजिटल ऋण मंच ‘फाइब’ की प्रबंधित परिसंपत्तियां (एयूएम) 31 मार्च, 2026 तक 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।

    इसमें व्यक्तिगत ऋण और उद्देश्य आधारित वित्तपोषण कारोबार में वृद्धि का प्रमुख योगदान रहा।

    कंपनी के प्रारंभिक दस्तावेजों (डीआरएचपी) के अनुसार, कुल प्रबंधित परिसंपत्तियों में व्यक्तिगत ऋण की हिस्सेदारी 6,657 करोड़ रुपये यानी 77 प्रतिशत रही, जबकि उद्देश्य आधारित वित्तपोषण का आकार 1,946 करोड़ रुपये रहा।

    फाइब का उद्देश्य आधारित वित्तपोषण कारोबार शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बीमा, यात्रा, ई-कॉमर्स और छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र (रूफटॉप सोलर) जैसे क्षेत्रों तक फैला हुआ है।

    दस्तावेजों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में कंपनी के कारोबार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है। उसकी प्रबंधित परिसंपत्तियां बढ़कर मार्च, 2025 में 5,268 करोड़ रुपये हुईं जो मार्च, 2024 में 4,064 करोड़ रुपये थी और मार्च, 2026 तक 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं।

    फाइब की मूल कंपनी सोशल वर्थ टेक्नोलॉजीज ने आईपीओ के जरिए धन जुटाने के लिए जून में पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे।

    प्रस्तावित आईपीओ में 750 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारक चार करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी
    Next Article झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    Related Posts

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    September 9, 2026

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    September 9, 2026

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गणेश पूजा को लेकर बैठक आयोजित, तीन दिनों तक होगा जागरण कार्यक्रम

    तेघड़ा श्रीकृष्ण जन्म शताब्दी महोत्सव का भव्य समापन: राजस्थानी कालबेलिया नृत्य ने बिखेरा लोकसंस्कृति का रंग, 2027 में राजकीय मेले की घोषणा

    संत पॉल पब्लिक स्कूल में योग्यता-आधारित प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

    अमित सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा खतरे के निशान से 1.52 मीटर ऊपर: बेगूसराय में बाढ़ से 3.80 लाख प्रभावित, 269 नावें और 57 मेडिकल कैंप तैनात

    CRPF ने शहीद रूपेश की 22वीं शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

    सिमरिया में तेज हुई राष्ट्रकवि दिनकर सेतु नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

    मुंशी मंजेश अपहरण-हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

    पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव का खोदावंदपुर में भव्य स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.