जादूगोड़ा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नरवा पहाड़ स्थित हितकु पंचायत की मुख्य सड़क किनारे केड़ो से खुखड़ाडीह तक करीबन एक किलोमीटर सड़क पर बड़ी _ बड़ी दरार आ जाने से सड़के जानलेवा बन गई है। आलम यह है रोजाना डिवाइन मिशन स्कूल जाने _ वाले नन्हे _नन्हे बच्चे , टाटा मोटर्स के कर्मचारी व ग्रामीण इसी सड़क से करीबन 10 हजार आबादी रोजाना गुजरती है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।यह सड़क बीते 15 सालों से जर्जर है। कई बार सड़क निर्माण को नापी भी की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी से इस सड़क निर्माण की मांग उठाई है ताकि बुनियादी जरूरतों से जूझ रही जनता को राहत मिल सके। इस बाबत स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू ने कहा कि यह सड़क स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी के ध्यान में लाया गया है जिसे अगले कुछ महीनों बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से इस सड़क का कायाकल्प किया जाएगा।

