Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुकुरलीलवा गांव में एक युवक ने कथित तौर पर टांगी से हमला कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी। मृतकों में जानकी महतो, उनकी पत्नी और उनकी बहू शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं, आरोपी राजू सिंह ने घटना के बाद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।
    आरोपी का हाथ में हथियार लेकर घूमने का वीडियो भी सामने आया है।

    जानकारी के मुताबिक नावाडीह प्रखंड के कुकुरलीलवा निवासी जानकी महतो, उनकी पत्नी और बहू धान रोपने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले राजू सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद राजू सिंह ने टांगी से जानकी महतो पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

    इसके बाद आरोपी ने जानकी महतो की पत्नी पर भी टांगी से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची बहू पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    घायल बहू को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस तरह घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

    घटना के बाद आरोपी राजू सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

    आरोपी ने किया सरेंडर टांगी से दंपति और बहू की हत्या बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन
    Next Article बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    Related Posts

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    August 5, 2026

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    August 5, 2026

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक संजीव सरदार के पहल पर पोटका में दूसरे दिन भी लगा ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, विधायक बोले – जल्द हर पंचायत में लगेगा कैंप

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर ड्राफ्ट वोटर सूची प्रकाशित, BLO और BLA-2 रहे मौजूद

    जमशेदपुर: पारिवारिक विवाद से परेशान सिपाही ने मोबाइल टावर पर चढ़कर किया आत्महत्या का प्रयास, साथियों की सूझबूझ से बची जान

    साकची पुराने कोर्ट के पास सड़क हादसा, बस की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल

    जमशेदपुर में एटक ने गठित किया लीगल सेल, मजदूरों और जरूरतमंदों को मिलेगी कानूनी सहायता

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.