आज होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा: झारखंड आंदोलन के महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण मंगलवार, 4 अगस्त को चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर किया जाएगा। झामुमो जिला समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने बताया कि अनावरण समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल होंगे।
इस अवसर पर टाटा बाईपास चौक का नामकरण ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन चौक’ किया जाएगा। झामुमो ने कहा कि शिबू सोरेन का झारखंड आंदोलन तथा जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों के लिए संघर्ष ऐतिहासिक रहा है। पार्टी ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से समारोह में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

