जमशेदपुर पुलिस की डिजिटल बीट पुलिसिंग की नई पहल, आज QR Code आधारित सिस्टम का शुभारंभ
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा आधुनिक बनाने की दिशा में जमशेदपुर पुलिस एक नई पहल की है। सोमवार, 03 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा सीसीआर साकची परिसर में QR Code आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया
इस नई व्यवस्था के तहत बीट पुलिसिंग को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया प्रत्येक बीट क्षेत्र में लगाए गए QR Code को स्कैन कर पुलिसकर्मी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे तथा क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण और अन्य गतिविधियों की जानकारी तत्काल ऑनलाइन सिस्टम में अपडेट कर सकेंगे। इससे बीट पुलिसिंग की निगरानी अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस डिजिटल प्रणाली के लागू होने से बीट अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा, अपराध नियंत्रण पर बेहतर निगरानी रखी जा सकेगी तथा आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय भी मजबूत होगा।
कार्यक्रम का आयोजन सीसीआर साकची परिसर में किया गया जहां पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, बीट पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे । इस पहल को जमशेदपुर पुलिस के आधुनिकीकरण और स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

