Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कारगिल विजय दिवस पर ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ संस्था ने वीर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था “यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत” की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया तथा उनके अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया।

    संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक विजय का पर्व नहीं, बल्कि उन अमर वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया तथा शहीदों के सम्मान में “जय हिंद” और “भारत माता की जय” के उद्घोष लगाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजपूताना नवचेतन एसोसिएशन ने लगाया निःशुल्क करियर परामर्श शिविर, विद्यार्थियों को दी करियर की सही दिशा
    Next Article विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत युवा संवाद आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से किया सीधा संवाद

    Related Posts

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    July 26, 2026

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.