Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    News DeskBy News DeskJuly 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों के कई नेताओं ने कहा कि वे प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उनकी मांगों का मजबूती से समर्थन करते हैं। वे उन सभी छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए ‘गांधी स्मृति’ पहुंचे, जिन्होंने पेपर लीक के कारण अपनी जान दे दी थी।

    इससे पहले, कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल कई दलों के नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 5, सुनहरी बाग रोड स्थित आवास पर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगों के लिए अपना पूर्ण समर्थन दोहराया।

    पुलिस ने सुनहरी बाग रोड पर बैरिकेड लगा दिए थे ताकि कांग्रेस और इसकी युवा इकाई के कार्यकर्ताओं को तीस जनवरी मार्ग की ओर जाने से रोका जा सके, जहां कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेता जा रहे थे।

    हालांकि, बाद में पुलिस ने बैरिकेड हटा दिए और गांधी और अन्य सांसदों को आगे बढ़ने की इजाजत दे दी। जब वे सुनहरी बाग रोड के आखिर में और अमित शाह के घर के पास पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और कहा कि उन्हें वहां इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है क्योंकि बीएनएस की धारा 163 लागू है, जिसके तहत उस इलाके में पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है।

    बाद में पुलिस ने गांधी और अन्य लोगों को तीस जनवरी मार्ग की ओर जाने की इजाजत दे दी।

    राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अभी, इंडिया गठबंधन के सांसद और नेता शांति से तीस जनवरी मार्ग पर स्थित गांधी स्मृति जा रहे हैं। हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया – वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘… और हम उन छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने जा रहे हैं जो आज घायल हैं – जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।’’

    कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर अन्य पोस्ट में कहा कि कोई भी उन्हें भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से नहीं रोक सकता।

    राहुल गांधी ने कहा, ‘‘छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए, हम विपक्षी सांसदों को इंडिया गेट ले जाना चाहते थे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। फिर, हम उन्हें तीस जनवरी मार्ग, यानी गांधी जी की हत्या वाली जगह ले जाना चाहते थे।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘अब, उन्होंने हमारे सामने बस खड़ी कर दी है ताकि हम वहां न पहुंच सकें। उन्होंने हमें आगे बढ़ने से रोकने के लिए यह बस और बैरिकेड लगाए हैं। वे यह नाटक कर रहे हैं।’’

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने गांधी स्मृति जा रही बस में खड़े होकर एक वीडियो में कहा, ‘‘जाहिर है, वे डरे हुए हैं। हम सभी सांसदों को लगा कि अगर छात्र सड़कों पर हैं, तो हमें भी सड़कों पर होना चाहिए।’’

    इससे पहले, विपक्षी सांसदों ने कथित पुलिस बर्बरता के मुद्दे को सड़कों से लेकर संसद तक जोर-शोर से उठाने की रणनीति पर चर्चा की।

    एक सूत्र ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विपक्षी सांसदों को संबोधित किया कि छात्रों के मुद्दों पर सरकार पर दबाव कैसे बढ़ाया जाए।

    राहुल गांधी के आवास पर मौजूद नेताओं में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव जयराम रमेश और के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, प्रमोद तिवारी, के. सुरेश, कुमारी सैलजा और प्रणीति शिंदे शामिल थे।

    इस बैठक में राजद के संजय यादव, सुधाकर सिंह और मीसा भारती, माकपा के जॉन ब्रिटास, आरएसपी के एन.के. प्रेमचंद्रन, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा और सुगत रॉय समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड
    Next Article राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.