Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अप्रासंगिक व्यक्ति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संसद में चर्चा की अपनी पहले की मांग से पीछे हट गए। गांधी ने भाजपा नेता सिंह को ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’ करार दिया।

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’

    नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के उस दावे को बुधवार को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष संसद में चर्चा की अपनी पहले की मांग से ‘‘पीछे हट गए।’’ गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सिंह को “अप्रासंगिक व्यक्ति” करार दिया।

    गांधी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर देश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पूरा समर्थन देते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे सहित उनकी सभी मांगें पूरी तरह जायज हैं और उन पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान जितेंद्र सिंह ने दावा किया था कि नेता प्रतिपक्ष गांधी अपनी पहले की मांग से पीछे हट गए। इस बारे में पूछे जाने पर गांधी ने कहा, ‘‘इस चर्चा में जितेंद्र सिंह अप्रासंगिक हैं। वह एक अप्रासंगिक व्यक्ति हैं। वह जो चाहे कह सकते हैं, लेकिन इस चर्चा में उनका कोई महत्व नहीं है। मामला बिल्कुल स्पष्ट है। हमारी मांगें स्पष्ट हैं और वे छात्रों की मांगें हैं-पहली, धर्मेंद्र प्रधान को जाना होगा; दूसरी, छात्रों पर हमला करने वालों को सजा मिलनी चाहिए; और तीसरी, प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।”

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने कहा, “श्री जितेंद्र सिंह अपनी कल्पना में जो चाहे देख सकते हैं। उन्हें ऐसा करने की पूरी छूट है। मुझे उससे कोई मतलब नहीं है।”

    राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है जब एक दिन पहले वह, प्रियंका गांधी वाद्रा और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास के बाहर धरने पर बैठे थे और पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया था।

    उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में हुए इस अचानक धरने से सरकार में हलचल मच गई। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को विपक्षी नेताओं को वहां से हटने के लिए मनाने भेजा गया।

    गांधी और जितेंद्र सिंह के बीच कुछ मिनट तक बातचीत हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी और दोनों वहां से चले गए।

    जितेंद्र सिंह के वहां से जाने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने गांधी और अन्य नेताओं को बलपूर्वक हटाकर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिये जाने के बाद राहुल गांधी को मॉडल टाउन स्थित छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया, जहां से उन्हें कुछ घंटे बाद रिहा कर दिया गया।

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर गतिरोध के दौरान जितेंद्र सिंह ने एक कड़े बयान में आरोप लगाया था कि नेता प्रतिपक्ष गांधी अपनी पहले की मांग से ‘‘पीछे हट गए’’ है और यह उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

    मंत्री ने कहा था कि राहुल गांधी ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया और इसके बजाय केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े रहे।

    उन्होंने यह भी कहा था कि ‘‘कांग्रेस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) मुद्दे पर संसद में नियमों के तहत औपचारिक चर्चा के लिए अब तक कोई नोटिस नहीं दिया है।’’

    जितेंद्र सिंह ने कहा था, “राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है।”

    उन्होंने यह भी कहा था, “सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है… राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।”

    इस पूरे घटनाक्रम पर संसदीय कार्यवाही की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय संसद की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि छात्रों के हित में उनकी मांगें जारी रहेंगी और सरकार को जवाब देना होगा।

    जितेंद्र सिंह नीट विवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
    Next Article राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.