Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : शहर के आस्था केंद्र हिन्दू पीठ के प्रांगण में इस वर्ष भी भव्यता के साथ गणेश महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिन्दू पीठ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

    बैठक की अध्यक्षता हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर 2026 से 3 दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ होगा। पूरे 3 दिनों तक विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, महा प्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    शहर के हर वर्ग की भागीदारी तय

    हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक और जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए शहर के युवा, महिला, पुरुष एवं बुजुर्ग सभी को जोड़ा जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। पूजा की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर सप्ताह बुधवार को समीक्षा बैठक लगातार की जाएगी।

    सौंदर्यीकरण से लेकर सुरक्षा तक पर चर्चा

    बैठक में मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था, पूजा के दौरान भीड़ नियंत्रण और आने वाले भक्तों के लिए वाहन पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से मंथन किया गया। सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

    महासचिव दिलजय बॉस ने कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और इस महोत्सव के माध्यम से समाज में भाईचारे और एकता का संदेश दिया जाएगा। संरक्षक रामनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने की अपील की।

    ये रहे मौजूद

    बैठक में अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बॉस, संरक्षक रामनाथ सिंह, सलाहकार विजय मिश्रा एवं सुधीर सिंह, महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह के अलावा सुमित सिंह, संजीव पाठक, उत्तम, शंकर कुमार, सोनू चौबे, चंदन कुमार, रंजीत सिंह, संजीव कुमार, दीपक कुमार, धरंजय सिंह, विशाल सिंह, प्रितेश कुमार, सुशील सिंह, सुनील पांडे, नकुल यादव, अरविंद यादव, गोलू कुमार सिंह, पीयूष कुमार, रितेश कुमार, रितेश गुप्ता सहित हिन्दू पीठ के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 सितंबर से शुरू हो रहे इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।A

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 
    Next Article रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    Related Posts

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    September 16, 2026

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    September 16, 2026

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गरीबों और भूमिहीनों के हक के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे लाल झंडे के सिपाही नंदलाल पंडित

    मोदी के सेवा समर्पण से जुड़े 13 सूत्री कार्यक्रम को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला

    तेघड़ा में सैलून में चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हिमांशु गंभीर रूप से घायल

    ओजोन परत की सुरक्षा से ही सुरक्षित रहेगा भविष्य

    बाढ़ राहत सामग्री वितरण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

    जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने मिशन शक्ति योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया

    निरसा में पुलिस मुठभेड़, निखार और नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी शूटर सागर घायल

    बखरी में गूंजा पत्रकार एकता का स्वर:सहरसा में पत्रकार से मारपीट के विरोध में निकाला गया कैंडल मार्च

    टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई विश्वकर्मा पूजा

    कल विश्वकर्मा पूजा, बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.