
कैमरे पर सड़क का सवाल पूछना पड़ा भारी!
राष्ट्र संवाद संवादाता
मुखिया ने ब्लॉगर की कर दी पिटाई, VIDEO वायरल,कैमरा ऑन होते ही बदले मुखिया के बोल, सवाल पूछते ही भड़क उठे… फिर ब्लॉगर पर बरसने लगे थप्पड़ और घूंसे
बेतिया, लौरिया प्रखंड क्षेत्र के धमोरा पंचायत के धमोरा गांव में सड़क निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि जमाल बिहारी नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय ब्लॉगर जमालुद्दीन हसन, जो वृंदावन गांव के निवासी हैं, सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के मुखिया कमलेश कुमार से सवाल पूछ रहे थे। ब्लॉगर का आरोप है कि कैमरा बंद रहने के दौरान मुखिया ने कहा था कि सड़क का प्रस्ताव पास हो चुका है, लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन हुआ, उन्होंने कहा कि सड़क अभी पास ही नहीं हुई है।इसी बात को लेकर जब ब्लॉगर ने मुखिया से पूछा कि कैमरा ऑफ रहने पर कुछ और और कैमरा ऑन होने पर कुछ और क्यों झूठ बोल रहे हैं, तो माहौल गरमा गया। आरोप है कि इसके बाद मुखिया भड़क गए और ब्लॉगर के साथ मारपीट कर दी।मारपीट की पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्या कानूनी कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

