सारण में वकील पिता पुत्र हत्याकांड के गवाह की हत्या के मामले में। सारण पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
राष्ट्र संवाद संवादाता
छपरा।सारण में बीते दिनों वकील पिता पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हुई हत्या के संबंध में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआईटी टीम का गठन किया था और इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने मुफस्सिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस मामले में एसएसपी ने बताया कि 29 जून को रात्रि में शादी समारोह से वापस लौट के क्रम में मेथवालिया के समीप मोटरसाइकिल से कुछ अपराध कर्मियों द्वारा पंकज राय एवं मनीष राय पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी जिसमें पंकज राय की मौत हो गई थी इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसमें मुख्य शूटर नंदन उर्फ करीमन पिता अजीत राय, निखिल कुमार पिता सवाली सिंह कुंदन कुमार पिता विनोद सिंह और अंकित कुमार पिता राम प्रवेश सिंह साकिन चनचौरा थाना मुफस्सिल शामिल है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस दो,मोबाइल चार को जप्त किया है और सभी आप्राथमिक को गिरफ्तार किया गया है और आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने में मुफस्सिल थाना की पुलिस और डीआईयू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सारण एसएसपी विनीत कुमार

