प्रेस विज्ञप्ति
राष्ट्रसंवाद मनाएगा अपना बीसवाँ स्थापना दिवस
कॉफी टेबल बुक अभिराम संवाद का विमोचन
करीब दो दशक से पत्रकारिता की दुनिया में अपनी विशिष्टता और सत्यनिष्ठा का ध्वज फहराती मासिक पत्रिका राष्ट्रसंवाद का स्थापना दिवस एक मार्च को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में संध्या 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष श्री रवीन्द्रनाथ महतो , तथा विशिष्ट अतिथि मे स्वास्थ्य मंत्री, झारखंड सरकार बन्ना गुप्ता , पूर्वी क्षेत्र के विधायक माननीय सरयू राय जी और स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान कॉफी टेबल बुक अभिराम संवाद का विमोचन व शिक्षा, कला , चिकित्सा, पुलिस विभाग और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और प्रशंसनीय कार्य करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं से मन मोह लेने वाली सुप्रसिद्ध हास्य कवयित्री डॉक्टर भुवन मोहिनी द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उनके साथ शहर के सुप्रसिद्ध कवि डॉ श्यामल सुमन , शैलेंद्र पांडे शैल , दीपक वर्मा , नवीन अग्रवाल और कवयित्री डॉ कल्याणी कबीर , सोनी सुगंधा भी शिरकत करेंगी ।
देवानंद सिंह
संपादक
राष्ट्र संवाद
https://youtu.be/6b9ffqUs7dA

