Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माननीय राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    माननीय राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 29, 2020Updated:February 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    Nizam Khan 
    *■ माननीय राष्ट्रपति पंहुचे देवों की नगरी देवघर…..*
    ==================
    *■ शंखनाद से महामहिम का बाबा मंदिर में हुआ स्वागत….*
    ==================
    *■ माननीय राष्ट्रपति ने बाबा मंदिर में षोड्शोपचार विधि से पूजा अर्चना की….*
    ==================
    देश के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद का देवघर आगमन 01 बजकर 05 मिनट पर कुण्डा स्थित देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। माननीय राष्ट्रपति के साथ माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू उपस्थित थी। वहीं मौके पर कृषि मंत्री श्री बादल पत्रलेख, संथाल परगना आयुक्त श्री अरविंद कुमार, संथाल परगना पुलिस उपमहानिरक्षक श्री राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय, पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा माननीय राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल व अतिथियों का स्वागत किया गया।
    इसके पश्चात महामहिम ने बाबा मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि की कामना बाबा बैद्यनाथ से की। जहां षोड्शोपचार विधि के द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना पुरोहितों द्वारा कराई गई। पूजा के उपरांत महामहिम को उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह समर्पित कर अभिनंदन किया गया।
    *■ बाबाधाम आने वाले तीसरे राष्ट्रपति…*

    राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद देवघर आने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं। इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद तथा दो बार बतौर राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर चुके है।

    *■ माननीय राष्ट्रपति के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था….*

    महामहिम के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा-व्यवस्था की गयी थी। पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा की सभी व्यवस्थाएं की गयी थी। यातायात को सुगम बनाने तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर में रूट डायवर्जन भी किये गए थे। कई स्थानों पर ड्राॅप गेट तथा बेरियर भी लगाया गया था। इसके साथ हीं पहुँच पथ पर स्लाइडिंग बेरियर भी लगाया गया था। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस व मंदिर तक ऊंचे भवनों पर सुरक्षा बल के जवान तैनात किये गए थे, ताकि असमाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। जगह-जगह पर सुरक्षा बल के जवान को तैनात किये गए थे। परिंदा भी पर नहीं मार सके, इसे ध्यान में रखते हुए सफेद पोषाक में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। जगह-जगह पर दण्डाधिकारी को भी तैनात किया गया था।
    https://youtu.be/6b9ffqUs7dA

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पीकर के पहल पर विधवा को मिला पेंशन का लाभ
    Next Article राष्ट्रसंवाद मनाएगा अपना बीसवाँ स्थापना दिवस

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.