Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के पथला नावाडीह के समीप शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान डांडीडीह निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी 30 वर्षीय बेजेंती देवी की हालत गंभीर होने के कारण गिरिडीह सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुनील पासवान अपनी पत्नी बेजेंती देवी के साथ बाइक से जमुआ स्थित एक चिकित्सक के यहां इलाज कराने गए थे। इलाज के बाद दोनों अपने घर डांडीडीह लौट रहे थे। इसी दौरान पथल नावाडीह के समीप अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक दोनों वहीं तड़पते रहे।

    इसी बीच संयोगवश कैंप ड्यूटी समाप्त कर एंबुलेंस से वापस लौट रही डॉक्टर नेहा कुमारी की नजर सड़क किनारे घायल पड़े दंपति पर पड़ी। उन्होंने बिना समय गंवाए एंबुलेंस रुकवाई और एंबुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल वाहन में बैठाकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर नेहा कुमारी की त्वरित सूझबूझ और एंबुलेंस टीम की सक्रियता से घायल महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

    सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुनील पासवान की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं बेजेंती देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
    घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। सुनील की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास मौजूद लोगों ने भी परिजनों को सांत्वना देने का प्रयास किया।
    सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना बाइक के अनियंत्रित होने से हुई बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इलाज कराकर घर लौट रहे दंपति को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ बन जाएगा। वहीं, डॉक्टर नेहा कुमारी और एंबुलेंस टीम की मानवता और तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Next Article देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.