Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा
    Headlines अपराध खबरें राज्य से

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    स्पा सेंटरों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    ठाणे शहर में ‘वेलनेस’ और ‘रिलैक्सेशन’ के नाम पर चलने वाले स्पा सेंटरों की सच्चाई अक्सर कुछ और ही होती है। इसका ताजा सबूत मिला है ठाणे के कासारवडवली इलाके में, जहाँ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTC) ने स्पा सेंटरों में काम करने वाली युवतियों को देहव्यापार के धंधे में धकेलने वाली एक महिला एजेंट का भंडाफोड़ किया है।

    स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहा था गंदा खेल

    यह धंधा किसी फिल्म की कहानी की तरह नहीं, बल्कि एक बेहद घटिया ‘बिजनेस मॉडल‘ की तरह चल रहा था। आरोप है कि यह महिला एजेंट बाकायदा ग्राहकों को स्पा में काम करने वाली लड़कियों की फोटो भेजती थी और फिर मोटी रकम लेकर उन्हें ‘सप्लाई‘ करती थी। पिछले कई महीनों से यह गंदा खेल बेखौफ चल रहा था, लेकिन ठाणे क्राइम ब्रांच की नजरें इस पर टिकी थीं।

    जब क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि आनंद नगर, विजय गार्डन रोड स्थित शंभू जी होटल के पास यह महिला एजेंट एक और ‘डील‘ को अंजाम देने वाली है, तो पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। पुलिस ने खुद अपना ‘बोगस ग्राहक‘ तैयार कर मौके पर भेजा। जैसे ही सौदा पक्का हुआ, पुलिस ने छापा मारकर इस महिला एजेंट को रंगे हाथों दबोच लिया। मौके से दो पीड़ित युवतियों को इस दलदल से रेस्क्यू किया गया, जिनकी जिंदगी इस ‘एजेंट‘ ने नरक बना रखी!

    स्पा सेंटरों

    फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने आरोपी महिला एजेंट को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और PITA (अनैतिक देह व्यापार निवारण) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, जिन दो युवतियों को इस दलदल से निकाला गया है, उन्हें फिलहाल सुरक्षित महिला सुधारगृह भेजा जा रहा है, ताकि वे इस मानसिक और शारीरिक शोषण से उबर सकें।

    यह गिरफ्तारी तो एक महिला एजेंट की है, लेकिन सवाल बड़े हैं। क्या सिर्फ यह एक महिला ही इस पूरे नेटवर्क को चला रही थी? या फिर शहर के अन्य स्पा सेंटरों की आड़ में भी ऐसे ही शर्मनाक धंधे फल-फूल रहे हैं? ठाणे पुलिस की इस कार्रवाई ने उन तमाम दलालों के कान जरूर खड़े कर दिए हैं, जो मासूम लड़कियों की मजबूरी का फायदा उठाकर अपनी जेबें भर रहे हैं।

    ठाणे क्राइम ब्रांच की इस टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिस मुस्तैदी से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, वह यह साफ संदेश देता है कि ठाणे शहर में ‘जिस्म का व्यापार‘ अब और नहीं चलेगा।

    ठाणे क्राइम ब्रांच देहव्यापार महिला एजेंट मानव तस्करी स्पा सेंटर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल
    Next Article पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    Related Posts

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    July 18, 2026

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    July 18, 2026

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्णिमा साहू ने दिशा बैठक के 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    स्पा सेंटरों की आड़ में देहव्यापार: ठाणे क्राइम ब्रांच ने महिला एजेंट को दबोचा

    हाइड्रोजन ट्रेन: भविष्य की ऊर्जा और लोकतांत्रिक मर्यादा का सवाल

    शाह-योगी मुलाकात ने बदली यूपी चुनाव 2027 की सियासी बिसात

    हल्की बारिश में ईस्ट प्लांट बस्ती जलमग्न, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लिया जायजा*

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल

    मलेरिया नियंत्रण को लेकर पोटका में ग्राम प्रधानों की बैठक, जनजागरूकता पर जोर

    दिशा बैठक से छूटे 21 एजेंडा और 12 जनहित मुद्दों पर विधायक पूर्णिमा साहू ने उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे के शहर आगमन पर भव्य स्वागत, ग्रामीण योजनाओं पर गहन विमर्श

    तुलसी सारस्वत सम्मान 2026 से सम्मानित होंगे आचार्य हरेराम त्रिपाठी ‘चेतन’

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.