Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत सापड़ा गांव स्थित नदी तट पर गुरुवार सुबह करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह नदी किनारे पहुंचे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कपाली ओपी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

    मृतक की पहचान बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार निवासी विजय प्रकाश (55 वर्ष) के रूप में हुई है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है. गौरतलब है कि एक दिन पहले कपाली पुलिस ने इसी नदी तट के समीप एक लावारिस मोटरसाइकिल बरामद की थी. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बरामद मोटरसाइकिल का संबंध मृतक से हो सकता है. हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
    Next Article श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    Related Posts

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    July 16, 2026

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.