Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा एवं उनकी नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन, नया बाजार, जुगसलाई में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा सहित नवगठित कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। नई कार्यकारिणी में श्री दिलीप गोयल ने महासचिव तथा श्री मनोज मोदी ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन के संविधान एवं मूल्यों के अनुरूप समाजहित, संगठन विस्तार, सेवा कार्यों एवं सामाजिक समरसता के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर अग्रवाल, संगठन महामंत्री श्री सुरेश सुंथालिया , संयुक्त महामंत्री विमल अग्रवाल, जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा, संरक्षक श्री सांवलाल शर्मा एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बीना ख़िरवाल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति समाज की एकता, सेवा और संस्कारों में निहित है। उन्होंने नई कार्यकारिणी से समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जुगसलाई शाखा हमेशा से संगठन की एक मजबूत इकाई रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगी।

    अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री संजय कुमार कसेरा ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरी कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

    कार्यक्रम में बिश्वनात शर्मा, अजय मुरारका, शंकर लाल मित्तल, श्रवण कुमार देबुका, रघुनंदन शर्मा, मुरलीधर शर्मा, महेश ख़िरवाल, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, मुरारी केवलका, प्रकाश जोशी, पवन सिंगोदिया, रवि भौतिका, रामजी शर्मा, लाला गढ़वाल, सुशील शर्मा (अधिवक्ता), राजेश शर्मा, शंकर सोनी, हर्ष हरनाथका, अनिल खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल गढ़वाल, अमित सरायवाला, आनंद चौधरी, पवन शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, मनोज पुरिया, आशीष गढ़वाल, संजय रिंगसिया, अंकुश जवानपुरिया, आकाश शाह, लाला मूनका, अंकित मोदी, सुशील रामरायका, चंदन शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, युवराज शर्मा, रतन सहारिया, गिरधारीलाल शर्मा, कैलाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विमल हरूपका, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल पप्पी, महावीर अग्रवाल (अधिवक्ता), ओम बंसल, श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश कुमार अग्रवाल, संजय कुमार शर्मा, अंकित मोदी, राकेश अग्रवाल, मनोज चेतानी, पंकज छावछरिया, मालीराम अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, देवराज शर्मा, श्रीराम सरोज (अधिवक्ता),, वैद्यनाथ शर्मा, केदारनाथ शर्मा, सुनील सोंथालिया, कमल किशोर लड्डा, अशोक खंडेलवाल, बबीता पुरिया, राम गोयल, प्रदीप अग्रवाल, आकाश भालोटिया, सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित थे। पदाधिकारियों की सूची साथ में संग्लन है।

    समारोह का सफल संचालन एवं आयोजन जुगसलाई शाखा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    बॉक्स

    संरक्षक*
    दीपक भालोटिया
    रतन लाल सुल्तानिया
    दिलीप गोयल
    मुरलीधर केडिया
    छित्तरमल धूत
    विजय रिंगसिया
    सांवर लाल शर्मा
    बिश्वनाथ शर्मा
    शंकर लाल मित्तल
    महिंदर जैन
    बोदूराम सेवदा
    सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना
    केदार जैसुका
    सुरेश देबुका
    रघुनंदन शर्मा
    खजांची लाल मित्तल
    दीनदयाल कांवटिया
    मुरलीधर शर्मा
    अजय मुरारका
    लड्डू मंगोतीया
    प्रेम गढ़वाल
    लता अग्रवाल
    प्रभा पाड़िया
    बीना ख़िरवाल
    CA जगदीश खंडेलवाल
    श्रवण कुमार देबुका
    प्रमोद सरायवाला

    *अध्यक्ष*
    संजय कुमार कसेरा

    *महासचिव*
    दिलीप कुमार गोयल

    *कोषाध्यक्ष*
    मनोज मोदी

    *उपाध्यक्ष*
    रामजी शर्मा
    ललित गढ़वाल
    सुशील शर्मा
    बिमल अग्रवाल अगरबत्ती
    सुनील रिंगसिया

    *सचिव*
    राजेश शर्मा
    शंकर सोनी
    हर्ष हरनाथका
    अनिल खंडेलवाल
    सचिन अग्रवाल (गढ़वाल)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
    Next Article बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    Related Posts

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    September 1, 2026

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    September 1, 2026

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    चोट से जूझने के बाद फिर काम पर लौटेंगी रश्मिका मंदाना, घर की सुकून भरी दुनिया को कहा अलविदा

    सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के 5 सितंबर मार्च पर रोक लगाने से किया इनकार, कहा- कानून व्यवस्था बनाएं रखेें

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, 6 की मौत, 14 घायल

    अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार जारी, अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही भारत की विकास दर

    एवरेस्ट के मसालों पर लगा बैन, एफएसएसएआई की जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात, जानें क्या है पूरा मामला

    बिहार में न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल करने का रास्ता साफ, पटना हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

    कई आपराधिक मामले दर्ज होना शहर-निकाले का आधार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ का आदेश रद्द किया

    असम में दर्दनाक हादसा : डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई कार, 6 की मौत, कई घायल, 2 की हालत नाजुक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.